सुंदरी बाग से हलाण-2 सड़क का सफर हुआ जानलेवा

 सुंदरी बाग से हलाण-2 सड़क का सफर हुआ जानलेवा 


मनाली : ओम बौद्ध /

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सुंदरी बाग से हलाण-2 सड़क इन दिनों अपनी बदहाली के कारण क्षेत्र के करीब 8 गांवों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बन गई है। सड़क पर हाल ही में टायरिंग का काम हुआ था, बावजूद इसके यह सुंदरी बाग, कशेरी मोड़, रोपा मोड़, मगाणा नाला और धडिंगच्चा मोड़ जीरो पॉइंट जैसे अनेक स्थानों पर बुरी तरह से टूट चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क अब जानलेवा साबित हो रही है क्योंकि इसकी बुनियादी कमी यह है कि निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया गया। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं हुआ है जिस कारण बह रहे पानी से सड़क बुरी तरह खराब हो गई है और छोटे वाहनों के लिए फिसलन जैसी स्थिति बन गई है इसके अलावा मरम्मत या निर्माण का मलबा भी जगह-जगह सड़क पर पड़ा है, जिससे वाहनों को गुजरने में भारी परेशानी हो रही है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों में लोक निर्माण विभाग की अनदेखी को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सेब सीजन के दौरान जब सड़क का हाल सबसे खराब था, तब विभाग ने कोई सुध नहीं ली। ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर रास्ते को जीप लायक बनाया था ताकि अपनी फसल मंडी तक पहुंचा सकें।

सड़क की जर्जर स्थिति का सबसे बड़ा खामियाजा हलाण क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जो बस सुविधा से महरूम हो गए हैं। पिछली बरसात में सड़क को हुए गंभीर नुकसान के बाद से ही यहाँ बस सेवा भी बंद है। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें शिक्षा के लिए अब जानलेवा बनी इस सड़क पर टैक्सियों का भारी किराया देकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सड़क की खराब हालत से परेशान होकर ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत की अपील की है। स्थानीय निवासी व ग्रामीण सुनील, संदीप, मुकेश, देवराज, गायत्री, बालक राम, और प्रबेश ने बताया कि विभाग की लापरवाही छोड़कर युद्ध स्तर पर सड़क को दुरुस्त करने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के. डी. कश्यप ने बताया कि सड़क के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा