मनाली में ट्रैफिक जाम से निपटने को सरकार अतिरिक्त पुलिस बल करे तैनात : गौतम ठाकुर ।

 मनाली में ट्रैफिक जाम से निपटने को सरकार अतिरिक्त पुलिस बल करे तैनात : गौतम ठाकुर ।


मनाली : ओम बौद्ध /

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख तुरंत प्रभाव से अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मनाली के लिए पचास पुलिस जवान या गृह रक्षकों की तैनाती की मांग की। मनाली के सभी स्टेकहोल्डर्स ने गिरते हुए पर्यटन को नई दिशा तथा दशा सुधारने के लिए मनाली डेवलपमेंट काउंसिल का गठन कर रखा है,जिस में मनाली होटलियर एसोसिएशन, लग्जरी कोच यूनियन, हिम आंचल टैक्सी आपरेटर यूनियन, आटो यूनियन , हिमाचल प्रदेश ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, बाइकर्स एसोसिएशन तथा कई अन्य एसोसिएशन जुड़ी हुई है।

मनाली डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से गौतम ठाकुर ने कहा कि अगस्त में आई आपदा से सड़कों के टूट जाने पश्चात ट्रैफिक जाम की भयंकर समस्या बनी हुई है।अलेऊ,वशिष्ठ, बांहग से माल रोड़ पहुंचने में एक एक घंटे का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो टूटी सड़क और दूसरी यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पुलिस कर्मियों की कमी के चलते कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम कई लग रहा है। गौतम ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर महीने में घाटी पर्यटकों से गुलजार हो सकती है, निश्चित रुप से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही रहेगी,ऐसे में सरकार अगर अतिरिक्त रिजर्व फोर्स मनाली में तैनात नहीं करती है तो मनाली के सभी स्टेकहोल्डर्स को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी