तीन ट्रैफ़िक वॉलंटियरों को यातायात ड्यूटी पर किया तैनात।

 तीन ट्रैफ़िक वॉलंटियरों को यातायात ड्यूटी पर किया तैनात।


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जिला लाहौल-स्पीति पुलिस द्वारा ट्रैफिक वॉलंटियर स्कीम के तहत आज तीन ट्रैफिक वॉलंटियरों को यातायात ड्यूटी पर तैनात किया गया। यह पहल सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों में अनुशासित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी है।


यह स्कीम स्थानीय युवाओं में यातायात जागरूकता, जनसहयोग, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। ट्रैफिक वॉलंटियर अपने क्षेत्र में न केवल यातायात को सुचारू रखने में सहयोग दे रहे हैं, बल्कि लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।


जिला पुलिस का मानना है कि समाज और पुलिस की संयुक्त भागीदारी से ही सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक युवाओं को इस स्कीम से जुड़ने का आह्वान किया जाता है, ताकि एक जिम्मेदार, सुरक्षित और जागरूक यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी