लंज में दो सड़क हादसे, डडोली में थार व कार के बीच टक्कर,

 लंज में दो सड़क हादसे, डडोली में थार व कार के बीच टक्कर,

लंज में ट्रैक्टर पर रखे एंगल कार के अंदर जा घुसे।

दोनों हादसों में सभी सवार सुरक्षित


शाहपुर : जनक पटियाल /

हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार सुबह सवेरे पुलिस चौकी लंज के अधीन लंज- रानीताल सड़क मार्ग पर दो बड़े हादसे पेश आए है। जिसमें डडोली में एक थार व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। वहीं दूसरे सड़क हादसे में लंज मुख्य बाजार में भी एक कार सवार की सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गई हादसे में ट्रैक्टर पर रखे एंगल कार का फ्रंट शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। गनीमत यह रही कि दोनों हादसों में किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं हादसों की सूचना पुलिस को दी तथा लंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर जांच की।चौकी प्रभारी लंज हामिद ने बताया कि दोनों हादसों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कर लिया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी