राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित


मनाली : ओम बौद्ध /

शनिवार को राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के सभी सदस्य प्रो सनी ठाकुर, प्रो लाल चंद, प्रो रिचा अहलूवालिया उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम ए तृतीय सेमेस्टर से प्रिया ने प्राप्त किया । द्वितीय स्थान बी ए सेकंड से निकिता ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान बी ए सेकंड से अमिशा ने प्राप्त किया। 

प्रतिभागियों को रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से रिफ्रेशमेंट बांटी गई । प्रोफेसर सनी ठाकुर ने बताया की सड़क सुरक्षा क्लब एक ऐसा समूह है जो छात्रों और समुदाय के सदस्यों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करता है। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना, जिम्मेदार नागरिक बनाना और सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों जैसे कि पोस्टर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है। कार्यकम के अंत में प्रो सनी सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी