राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता व शपथ” कार्यक्रम का आयोजन ।

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता व शपथ” कार्यक्रम का आयोजन ।

 


नूरपुर : विनय महाजन /

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन में नशा निवारण समिति व स्क्वाड के संयोजक व सदस्यों द्वारा “तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता व शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ दिलजीत सिंह द्वारा प्राचार्य, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें भारत सरकार के कैंपेन तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान 10 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2025टोफल सिटपा -2003 Act के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गईं l इसमें यह बताया गया कि महाविद्यालय के परिसर के अंदर व बाहर विभिन्न प्रकार के साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं जिनमें तंबाकू सेवन से संबंधित जानकारी जैसे की महाविद्यालय के परिसर के 100 गज के भीतर किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन करना व उन्हें बेचना प्रतिबंधित किया गया है । इनमें लिखे गए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने व उनका चालान काटने का भी प्रावधान दिया गया है तत्पश्चात प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर द्वारा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर शिक्षक स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के खिलाफ शपथ दिलाई गई l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है