संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहार

 संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहार

“तुरंत जनता से माफी मांगे सरकार” — अखिलेश कपूर


मनाली : ओम बौद्ध /

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार लगातार सदन की गरिमा को आहत कर रही है और विधानसभा को अपनी राजनीतिक हताशा व निजी कुंठा का मंच बना चुकी है, जबकि सदन का उद्देश्य जनता, विकास और नीतियों पर गंभीर चर्चा करना होता है।


अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी द्वारा आरएसएस जैसी राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रतीक संस्था पर की गई अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। यह केवल राजनीतिक बौखलाहट नहीं, बल्कि प्रदेश की जागरूक जनता और देशभर में सेवा-भाव से कार्यरत लाखों स्वयंसेवकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बयान पर तुरंत प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं और जनता में बढ़ते आक्रोश से घबराकर कांग्रेस सरकार लगातार भटके हुए, गैर-जिम्मेदार और असंगत बयान दे रही है। कभी सेना की निष्ठा पर प्रश्न, कभी राष्ट्र की एकता पर संदेह, कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर निराधार आरोप, कभी विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अब सदन में आरएसएस पर अनरगल बयान बाजी —यह सब कांग्रेस की जर्जर, दिशाहीन और हताश राजनीतिक सोच को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह असफल प्रयास इसलिए कर रही है ताकि जनता का ध्यान सरकार की झूठी गारंटीयों और ठप पड़े विकास कार्यों से हटा सके।


अखिलेश कपूर ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा किसी की निजी पीड़ा, कुंठा या राजनीतिक नौटंकी का मंच नहीं है। प्रदेश की जागरूक जनता सब देख रही है और ऐसे गैर-जिम्मेदार बयानों का जवाब समय आने पर अवश्य देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग