कैप्टन अतुल शर्मा के समर्थन मे उतरी ब्राह्मण सभा

कैप्टन अतुल शर्मा के समर्थन मे उतरी ब्राह्मण सभा 

ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मनमोहन गौतम ने अजय श्याम के विवादास्पद बयानों को बताया सनातन धर्म और आस्था पर सीधा आघात 


- कैप्टन अतुल शर्मा ने ब्राह्मण सभा के समर्थन का किया स्वागत, कहा - राजनीतिक स्वार्थ और धूर्तता नही करेगे स्वीकार 

शिमला : गायत्री गर्ग /

 हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने स्पष्ट किया है कि ब्राह्मण समाज कैप्टन अतुल शर्मा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के पूर्ण समर्थन में एकजुटता से खडा है। ब्राह्मण समाज और धर्म विरोधी ब्यान के बाद अजय श्याम के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। ब्राह्मण सभा ने आमजन से आग्रह किया है कि देवभूमि के शांत वातावरण को विवादों से दूर रखें ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मनमोहन गौतम ने पूर्व विधायक श्री अजय श्याम के विवादास्पद बयानों को सनातन धर्म और आस्था पर सीधा आघात बताया है। पंडित मनमोहन गौतम ने साफ कहा, "पितृ दान पर पटाक्षेप बर्दाश्त नहीं। यह अज्ञानता का परिचायक है।" 


वही, कैप्टन अतुल शर्मा ने ब्राह्मण सभा के समर्थन का स्वागत किया। उन्होने कहा कि ब्राह्मणों को गाली देना और धर्म, ऋति-रिवाज पर तंज कसना आजकल राजनीतिक फैशन जरूर है। लेकिन इस के पीछे की झूठी मान्यताओं, तथा इसे हवा देने वाली विरोधी राजनीति को तो बेनकाब किया जा सकता है। फिर हमारे भ्रमित लोग और अराजक तत्व भी झूठे मुहावरे छोड़ देंगे। यह सामान्य शिक्षा का काम है। यह कठिन भी नहीं है। इस में कोताही के जिम्मेदार सिर्फ भारतीय नेतागण हैं। दूसरी ओर, ठोस सचाई यह है कि ब्राह्मणों ने युगो युगो से भारत की महान सभ्यता में अप्रतिम योगदान दिया। यहाँ तमाम ऐतिहासिक, लौकिक विवरणों में ब्राह्मणों का उल्लेख विद्वान, मगर निर्धन व्यक्तियों के रूप में आता है। यह भी साफ-साफ किसी समुदाय के विरुद्ध घृणा फैलाना (हेट स्पीच) है। मगर ब्राह्मणों के विरुद्ध ऐसे उत्तेजक आवाहनों पर हमारे राजनीतिक लोग आपत्ति नहीं करते। कुछ लोग इसे ‘विदेशी’, ‘औपनिवेशिक’ मिशनरियों की कारस्तानी मानते हैं। लेकिन यह केवल वर्तमान सुनियोजित इतिहास के हिसाब से ही सही है। सच्चाई यही है कि स्वतंत्र भारत में यह कृत्य यहीं के राजनीतिक स्वार्थी, धूर्त या अज्ञानी लोगो द्वारा अलापा जाता रहा हैं। जिसे किसी भी मूल्य पर स्वीकार नही किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा