जीजीडीएसडी महाविद्यालय राजपुर में सड़क सुरक्षा पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन

 जीजीडीएसडी महाविद्यालय राजपुर में सड़क सुरक्षा पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन


गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में आज सड़क सुरक्षा पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन पालमपुर के सब-इंस्पेक्टर इंदर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने छात्रों को बढ़ते सड़क हादसों के बारे में बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज रफ्तार से बचने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर न केवल आपकी सुरक्षा बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी सहयोग देने का संदेश दिया।  

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अमूल्य जीवन की रक्षा करने वाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के समन्वयक सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार और यशविंदर सिंह के कुशल नेतृत्त्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सत्र के अंत में छात्रों ने यातायात नियमों एवं सुरक्षा उपायों से संबंधित प्रश्न भी पूछे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार