पुलिस चौकी गगल को मिलेगा अपना स्थायी भवन, मुख्यमंत्री ने दिए भूमि चयन के निर्देश

 पुलिस चौकी गगल को मिलेगा अपना स्थायी भवन, मुख्यमंत्री ने दिए भूमि चयन के निर्देश

विधानसभा सत्र में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उठाया मुद्दा


नेरचौक : अजय सूर्या /

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को बल्ह क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणा हुई। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने गगल स्थित पुलिस चौकी के स्थायी भवन निर्माण का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठाया। वर्तमान में यह चौकी किराए के भवन में संचालित हो रही है, जिससे प्रदेश सरकार को हर वर्ष भारी किराया वहन करना पड़ रहा है।


विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रश्न के माध्यम से कहा कि गगल, कमी, दिल्लू चौक और कमी मुहाल में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिसे पुलिस चौकी के स्थायी भवन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि शीघ्र भूमि चयन कर भवन निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाए।


इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सदन में घोषणा की कि पुलिस चौकी गगल के स्थायी भवन के लिए भूमि चयन का कार्य तुरंत करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधीश मंडी को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्थानों पर उपलब्ध सरकारी भूमि की जांच कर उपयुक्त पाए जाने पर उसे पुलिस विभाग को स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू करें।


विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक और त्वरित जवाब के लिए सदन में आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्थायी भवन बनने से सरकार के किराए का बोझ कम होगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पूरे कार्य की वे स्वयं निगरानी करेंगे ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके।


बल्ह क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रही थी। आज के सत्र में हुई इस प्रगति से लोगों में हर्ष का माहौल है और क्षेत्र में पुलिस सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा