हरिपुर मनाली में वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन

 हरिपुर मनाली में वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन


 

मनाली : ओम बौद्ध /

जे.एल.एन.जी.सी. हरिपुर मनाली के वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, बचत के महत्व और भविष्य की आर्थिक योजना के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। संगोष्ठी में विभिन्न वित्तीय अवधारणाओं, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, निवेश के विकल्पों तथा सुरक्षित वित्तीय व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा की मैनेजर सुश्री सोनम डोलमा ने विद्यार्थियों को अपने वित्त को व्यवस्थित करने, बजट प्रबंधन और बैंकिंग प्रक्रियाओं को समझने की उपयोगिता पर अत्यंत रोचक और सरल ढंग से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को वित्तीय अनुशासन विकसित करने एवं शुरुआती अवस्था से ही बचत और निवेश की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर संगोष्ठी को अत्यंत सहभागात्मक बनाया। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रियांका, प्रोफेसर डचेन छोमो, प्रोफेसर शिवम और प्रोफेसर दिनेश की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। विद्यार्थियों ने इस संगोष्ठी को अत्यंत उपयोगी, प्रासंगिक और ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की इच्छा व्यक्त की। वाणिज्य विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा का हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे शैक्षिक और उपयोगी सहयोग जारी रहेंगे। संगोष्ठी का सफल आयोजन विभागीय टीम के सामूहिक प्रयास और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी