आजादी के बाद आज तक नहीं बनी सड़क, 3 किमी पीठ पर बोझ ढोने को मजबूर ग्रामीण।

 आजादी के बाद आज तक नहीं बनी सड़क, 3 किमी पीठ पर बोझ ढोने को मजबूर ग्रामीण।

12 साल बाद भी सड़क का इंतजार, रोजमर्रा की जिंदगी बनी संघर्ष तथा विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार।


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के सलग्रां पंचायत का थनवानी गांव आज भी सड़क सुविधा से पूरी तरह कटा हुआ है। ग्रामीण अपनी पीठ पर भारी सामान ढोने को मजबूर हैं।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कुरचेड से थनवानी तक सड़क प्रस्तावित थी। इस योजना को करीब 12 साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद थनवानी गांव के लोग सड़क का मुंह नहीं देख पाए हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन यहां के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़क न होने से ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। उन्हें रोजमर्रा की जरूरत का सामान और नकदी फसलें पीठ पर उठानी पड़ती हैं। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। 


कई बार सामान ढोने के लिए खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। यह पर्वतीय क्षेत्रों की कठिन परिस्थितियों को दर्शाती है। परेशान ग्रामीणों ने अब स्थानीय विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा जी व जिला प्रशासन से मदद मांगी है। थनवानी के लोगों ने प्रशासन से गांव को प्राथमिकता के आधार पर सड़क से जोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए। ग्रामीण अब सिर्फ़ न्याय और पक्की सड़क की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में