मनाली स्थित राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मनाया संविधान दिवस

 मनाली स्थित राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में मनाया संविधान दिवस 


मनाली : ओम बौद्ध /

वुधवार को जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में संविधान दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । इस कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई ।इसके पश्चात कुल्लू महाविद्यालय में कार्यरत राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य दीप लाल ठाकुर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 

डॉक्टर दुनी चंद राणा के द्वारा संविधान दिवस के महत्व के बारे में विचार प्रस्तुत किए गए । इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रतियोगिता ,पोस्टर मेकिंग ,स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।  

प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान भूपेंद्र, निकिता तथा सारांश की टीम ने प्राप्त किया ।दूसरा स्थान पार्थ व्यास, साहिल तथा आदित्य सोनी की टीम ने प्राप्त किया । तीसरा स्थान प्रिया, निशांत और मनोहर की टीम ने हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान निकिता ने प्राप्त किया दूसरा स्थान भारतीय शर्मा तथा तृतीय स्थान बलवीर सिंह ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी, द्वितीय स्थान सुनैना ने तथा तृतीय स्थान मोहर सिंह ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में यश डस्ता ने महात्मा गांधी का अभिनय कर सभी का दिल जीत लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली ने सभी विजेताओं को बधाई दी ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग व गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीति विज्ञान के सह आचार्य डॉक्टर दूनी चंद राणा व सह आचार्य सनी ठाकुर ने सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग तथा सभी छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत