आखिर चार माह बाद कुल्लू मनाली के बीच नेशनल हाईवे ने शुरू किया टायरिंग का कार्य

 आखिर चार माह बाद कुल्लू मनाली के बीच नेशनल हाईवे ने शुरू किया टायरिंग का कार्य 

कच्ची सड़कों पर अभी भी उठ रहा धूल का गुंवार 


मनाली : ओम बौद्ध /

 अगस्त 2025 को आई आपदा से क्षतिग्रस्त मनाली का फोरलेन हाइवे तीन महीने बाद आखिर ब्लैक टॉप लगा कर तैयार हो गया है। डबललेन सड़क को ब्लैकटॉप कर चकाचक किया गया है। शनिवार से इस सड़क पर वाहनो की आवाजाही भी शुरू कर दी गई। इससे मनाली में यातायात जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है । 

भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड तक लगभग एक किलोमीटर सड़क लगभग छह जगह क्षतिग्रस्त हुई थी। कुल्लू से मनाली को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। जिसके कारण इस फोरलेन हाइवे को बनाने का कार्य देरी से शुरू किया गया। कुछ दिन पहले इस सड़क को अस्थाई रूप से जोड़ा गया था। एनएचएआई ने इसके तुरंत बाद सड़क की टारिंग का कार्य भी शुरू किया। इस सड़क को टायरिंग के बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इसके बाद अब क्लाथ, आलू ग्राउंड में टारिंग का कार्य किया जा रहा है। हालांकि सड़क पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। इसी तरह कुल्लू मनाली के बीच सड़क पर मेटलिंग न होने से लोगों को धूल भरे गुब्बार से झूझना पड़ता है इसके बाद बिंदु ढांक,17 मील,14 मील, डोहलूनाला और रायसन में ब्लैक टॉप किया जाएगा l

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि फोरलेन हाइवे बहाल हो गया है। अब मनाली बाजार में जाम से निजात मिलेगी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है