कंसा मैदान को हो रही क्षति पर जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण, 29 नवंबर को होगी संयुक्त बैठक

 कंसा मैदान को हो रही क्षति पर जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण, 29 नवंबर को होगी संयुक्त बैठक


 नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे कंसा मैदान के आसपास की पंचायतों की जनता द्वारा उठाए गए मुद्दे पर आयोजित बैठक में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीएवी स्कूल द्वारा कंसा खड़ में बनाई जा रही दीवार से मैदान को क्षति पहुंच रही है, जिसके चलते क्षेत्र में रोष है।


बैठक में पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश चौधरी और एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया भी मौजूद रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय जनता व खेल प्रेमियों के साथ मिलकर स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और समस्या पर विस्तृत चर्चा की।


जनप्रतिनिधियों और जनता ने सहमति से निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 29 नवंबर 2025 को शाम 3 बजे कंसा मैदान में संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समाधान का रास्ता निकाला जा सके।


स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगामी बैठक में मैदान की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर