पुलिस टीम लंज ने कार से वरामद की अवैध शराब

 पुलिस टीम लंज ने कार से वरामद की अवैध शराब


शाहपुर : जनक पटियाल /

पुलिस थाना काँगड़ा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी लंज की पुलिस टीम ने देर शाम नाकाबन्दी के दौरान शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। आपको बता दें कि लंज रानीताल सड़क मार्ग पर बासी के समीप चौकी प्रभारी लंज हामिद के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर एचपी 40 ई 7724 को रोका,तलाशी के दौरान शराब वरामद हुई ,जब दस्तावेज मांगे तो कार चालक मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा पाया।पुलिस टीम ने अवैध शराब को पकड़ कर मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने शाम 8 बजे के करीब नाकाबन्दी के दौरान 28 बोतल देसी शराब संतरा मार्का व 6 बोतल रॉयल स्टैग वरामद की गई है।कार चालक रजिंदर सिंह सुपुत्र बंता राम निवासी कौड़ियां के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार