एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप विजेता तेंजिन डोलमा का मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

 एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप विजेता तेंजिन डोलमा का मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत

तहसीलदार मनाली अनिल राणा की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों ने पहनाई फुल मालाएं


 मनाली : ओम बौद्ध /

थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित एशिया ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करने वाली मनाली निवासी तेंजिन डोलमा का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। तेंजिन ने 100 किमी एशिया

ओशिनिया मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर महिला वर्ग में सिल्वर जीता है। तेज़ीन डोलमा के सम्मान में तहसीलदार मनाली अनिल राणा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ जिसमें आज मनाली के एडवेंचर टूअर आपरेटर एसोसिएशन, बाइक एसोसिएशन, लग्जरी कोच एसोसिएशन व ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने फुल मालाओं से देश की धावक तेंजिन डोलमा का स्वागत किया। तेंजिन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई इनाम प्राप्त कर चुकी है। मनाली तहसीलदार अनिल राणा सहित नायब तहसीलदार नेगी ने तेंजिन डोलमा का स्वागत किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रशासन की कर से यथासंभव मदद करने का भरोसा दिया। तेंजिन डोलमा ने बताया कि भारत की ओर से पांच महिलाएं व पांच पुरुषों की टीम थाइलैंड रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि देश के लिए अधिक से अधिक मैडल लाना उनका सपना रहा है। डोलमा ने बताया कि उन्होंने 100 किमी की दौड़ में 9 मिनट 18 सेकेंड का समय लेकर सिल्वर देश के नाम किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा