शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज ने सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्षा को किया सम्मानित

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज ने सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्षा को किया सम्मानित


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में दिनांक 29 नवंबर को पुस्तकालय अध्यक्षा श्रीमती श्यामा आज़ाद सेवानिवृत्त हो गई। इस अवसर पर स्टाफ सेक्रेटरी प्रो राजीव भोरिया ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व बताया तथा उनके जीवन परिचय, शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रो कल्पना ऋषि, डॉ मीनाक्षी, डॉ अमरजीत कुमारी मधुबाला,श्री शशि आदि ने श्रीमती श्यामा आजाद के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की प्रशंसा की। प्राचार्य प्रो पंकज सूद ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि ने अपने अभिभाषण में सभी जनों के सहयोग और आत्मीयता के प्रति कृतज्ञता दर्शाते हुए अपने लगभग 28 वर्षीय कार्यकाल के विभिन्न अनुभवों को सबके साथ सांझा किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि को शॉल , टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी