1 दिसंबर को तपोवन धर्मशाला में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे जल रक्षक

 1 दिसंबर को तपोवन धर्मशाला में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से मिलेंगे जल रक्षक


रिवालसर : अजय सूर्या /

पंचायतों के माध्यम से नियुक्त जल रक्षक अपनी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 1 दिसंबर को तपोवन धर्मशाला में माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। जल रक्षकों की मुख्य मांग है कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर आने की अवधि 8 वर्ष निर्धारित करने संबंधी लिए गए फैसले की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए।


जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष ज्वालू राम ने बताया कि सरकार द्वारा जल रक्षकों के हित में लिए गए इस निर्णय से पूरे हिमाचल प्रदेश के जल रक्षक तथा उनके परिवारों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जल रक्षकों में नया उत्साह आया है और वे सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हैं।


ज्वालू राम ने आगे कहा कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश के सभी जल रक्षकों का एक विशाल महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के जल रक्षक एकजुट होकर सरकार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे।


जल रक्षकों की आगामी मुलाकात और संभावित महासम्मेलन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है