नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल जल्द होगा जनता को समर्पित पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस महाजन

 नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल जल्द होगा जनता को समर्पित पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस महाजन


 नूरपुर : विनय महाजन  /        

नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल के लिए सरकार द्वारा 3 करोड़ 18 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। पूर्व विधायक अजय महाजन ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार द्वारा मातृ शिशु अस्पताल के लिए अब तक 4.68 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गयी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते वर्ष 1.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। अजय महाजन ने कहा कि जो भाजपा के नेता मातृ शिशु अस्पताल के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करते है की कांग्रेस सरकार ने उक्त अस्पताल के लिए कुछ नहीं किया, हकीकत यह है की भाजपा शासन काल में चुनावों को सर पर आते देख जनता को गुमराह करने के लिए आधे अधूरे अस्पताल का उद्घाटन कर दिया गया था। अब कांग्रेस सरकार द्वारा 4.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गयी है जिससे उक्त अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी। अजय महाजन ने मातृ शिशु अस्पताल के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। गौरतलव है की सन 2017 में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह तथा पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा उक्त अस्पताल का शिलान्यास किया गया था। उसके उपरांत भाजपा शासन काल में अस्पताल का निर्माण हुआ तथा पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा सन 2022 में इसका उद्घाटन आनन फानन मे करवा दिया गया था लेकिन उसके बाद लगभग 3 साल बीत जाने के बाद भी यह अस्पताल अभी तक बंद पड़ा हुआ है। विदित रहे की कुछ अरसे पहले उक्त अस्पताल में रखे उपकरण व अन्य सामान ऊना स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था तथा सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने यह तर्क दिया था की अस्पताल बजट के आभाव के कारण अभी अधूरा है। उक्त अस्पताल पर राजनीति करने वाले लोगों को महाजन ने अपने उन नेताओं को नसीयत दे डाली कि बीजेपी सरकार में इस अस्पताल की हालत क्या थी?

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त