जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज में ‘युवा संसद’ का प्रभावशाली आयोजन

 जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज में ‘युवा संसद’ का प्रभावशाली आयोजन


गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर, पालमपुर में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा युवा संसद का अत्यंत सफल और प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय परंपराओं, कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक दायित्वों की गहन समझ से समृद्ध करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संसद की वास्तविक कार्यवाही को अत्यंत निपुणता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। युवा संसद में दिल्ली में हाल ही में हुई आतंकी घटना, स्वास्थ्य एवं प्रदूषण से संबंधित चुनौतियाँ, शिक्षा व्यवस्था में छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाएँ, नई शिक्षा नीति, तथा बेटियों की सुरक्षा जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने वन नेशन–वन इलेक्शन बिल की संसदीय प्रक्रिया, बहस और बिल पारित होने से संबंधित कार्यवाही को भी उत्कृष्ट रूप से चित्रित किया। पक्ष, विपक्ष, स्पीकर तथा अन्य संसदीय पदों की भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों ने संसदीय बहस को अत्यंत प्रभावशाली बनाया। 

महाविद्यालय के निदेशक-एवं-प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने संविधान दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल तथा लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ बनाते हैं। 

राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा भाटिया तथा सहायक प्राध्यापक करण कनवर ने सभी का स्वागत किया और बताया कि विभाग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और तैयारी के साथ सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री सुमन कुमार, डॉ. ध्रुव देव शर्मा, अरविंद कुमार, और सहायक प्राध्यापक अश्वनी शर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. शिल्पी, डॉ. ज्योति, आईटी हेड संदीप गोपाल, मंजू, शिल्पा, तथा आमना देवी भी उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत