डी ए वी बाधनी स्कूल में परितोषिक समारोह में संस्कृति, सम्मान और संकल्प का संगम आज सम्पन्न हुआ

 डी ए वी बाधनी स्कूल में परितोषिक समारोह में संस्कृति, सम्मान और संकल्प का संगम आज सम्पन्न हुआ


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर राजकीय उच्च विद्यालय बाघनी में परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर बी.एम. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. नीरजा ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बी.एम. गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति ‘संस्कारों’ की नींव पर टिकी है और स्कूल व परिवार मिलकर ही विद्यार्थियों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक हैं, तो फिर लोग प्राइवेट स्कूलों को ही क्यों प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों से निकले छात्र आज देश के कई सर्वोच्च पदों पर कार्यरत हैं।बी.एम. गुप्ता ने नूरपुर की महान विभूतियों—स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह, महाजन मेहर चंद महाजन और वक्षी टेकचंद—का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को अपने क्षेत्र के महापुरुषों के इतिहास से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उनमें आदर्श और सकारात्मक सोच विकसित हो।विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी