लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर 27 को करेंगें विधानसभा का घेराव

 लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर 27 को करेंगें विधानसभा का घेराव


कुल्लू : ओम बौद्ध /

 लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर 27 को विधानसभा तपोवन धर्मशाला का घेराव करेंगें। 

प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन हिमाचल प्रदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवम्बर को धर्मशाला विधानसभा तपोवन में 3000 मल्टी टास्क वर्कर के साथ अपनी मांगों को लेकर यह घेराव करेंगें और सरकार के पास अपनी मांग रखेंगें। इस दौरान मुख्य मांग यह रहेगी कि प्रदेश के मल्टी टास्क वर्करज को मिनिमम वजेज दिया जाए या सरकारी दिहाड़ी दी जाए। क्योंकि मल्टी टास्क वर्कर 9 से 5 बजे तक ड्यूटी करते है और हमारे लिये स्थाई नीति बनाई जाए। उन्होंने बताया कि जब 2022 में भाजपा सरकार थी तब हमारी भर्ती की गई थी और हमें अब तक पोलसी के अंतर्गत नहीं लाया गया है। इस लिए सरकार से निवेदन रहेगा कि हमारे लिये पोलसी भी जल्दी से जल्द बनाई जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार