सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ शुभारंभ

 सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ शुभारंभ


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल द्वारा रिवन काट कर किया गया।इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में दीप प्रज्ज्वलित कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह की रोचकता को बढ़ा दिया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने स्वयंसेवकों से आहवान करते कहा कि सात दिवसीय शिविर में अनुशासित होकर शिविर की महत्ता और गुणवत्ता को बनाए रखने में सभी एक दूसरे का सहयोग करें ताकि शिविर को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता सुदेश शर्मा एवं अंजना धीमान ने शिविर आयोजित किए जाने वाले अलग अलग विषयों की विस्तार से जानकारी दी और स्टाफ के सदस्यों से बहुमूल्य सहयोग करने के लिए अपील की, वहीं उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिविर की सार्थकता को बनाए रखने का आहवान किया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ प्रवक्ता मनजीत सिंह सिद्धू ने शिविर के बारे प्रकाश डाला।इस अवसर उप प्रधानाचार्य पुनीत मंडल, अनिल चौधरी, भावना शर्मा, केवल धीमान, महेश धीमान,शिव कुमार, राकेश, सौरभ आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा