ज्वाली में कन्या स्कूल के मर्जर पर फूटा लोगों का गुस्सा, सरकार को भेजेंगे ज्ञापन - Smachar

Header Ads

Breaking News

ज्वाली में कन्या स्कूल के मर्जर पर फूटा लोगों का गुस्सा, सरकार को भेजेंगे ज्ञापन

 ज्वाली में कन्या स्कूल के मर्जर पर फूटा लोगों का गुस्सा, सरकार को भेजेंगे ज्ञापन


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में मर्ज करने पर स्कूल प्रबंधन समिति, जवाली के दुकानदारों सहित जवालीवासियों ने शुक्रवार को सरकार तथा मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के खिलाफ खूब गुबार निकाला। स्कूल प्रबंधन समिति, जवाली के दुकानदारों व जवालीवासियों ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत स्कूल को मर्ज करके जवाली के अस्तित्व को खत्म करने की कवायद की गई है। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली ही बाजार के लिए एकमात्र रौनक का जरिया था जिसको भी मर्ज कर दिया गया। अब तो जवाली बाजार का अस्तित्व ही खत्म होकर रह गया है। लोगों ने कहा कि यह सरकार का कैसा व्यवस्था परिवर्तन है। अभिभावकों ने कहा कि हम इस स्कूल में अपनी बेटियों को दाखिल करवाकर सुरक्षित समझते थे लेकिन अब हमारी बेटियों को लड़कों के साथ पढ़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में स्कूल को मर्ज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के बाद छात्राएं परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रही हैं तथा मानसिक दवाब में हैं। उन्होंने कहा कि जवाली का स्कूल सीबीएसई हो चुका है तथा कन्या स्कूल के बच्चे एचपी बोर्ड में ही पढ़ना चाहते हैं। अभिभावकों ने कहा कि इस स्कूल को मर्ज करने की बजाए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन ही रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार के निर्णय न ले तथा इस संदर्भ में एसडीएम जवाली के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को ज्ञापन भेजा जाएगा



कोई टिप्पणी नहीं