उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर हमला कर दिया - Smachar

Header Ads

Breaking News

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर हमला कर दिया

 उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर हमला कर दिया।


जिसमें एक बुजुर्ग अंपायर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कई खिलाड़ी और एक अन्य अंपायर भी जख्मी हो गए। मृतक की पहचान 65 वर्षीय माणिक गुप्ता के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए माणिक गुप्ता की मौत पर गहरा शोक जताया है ।यह घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान की है, जहां कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा एक मैच आयोजित किया गया था। मैच के दौरान ही अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान में आ गया और वहां मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिससे पूरे मैदान में अफरातफरी मच गई। खिलाड़ी, अंपायर और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह डंक मारा।अस्पताल में भी शरीर पर चिपकी थी मधुमक्खियां

मधुमक्खियों के हमले से माणिक गुप्ता बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत शुक्लागंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब माणिक गुप्ता को अस्पताल लाया गया था, उस समय भी उनके चेहरे और शरीर पर मधुमक्खियां चिपकी हुई थीं, जिससे पता चलता है कि हमला कितना गंभीर था।घटना में करीब 15 से 20 खिलाड़ी और एक अन्य अंपायर भी मधुमक्खियों के डंक से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि एसोसिएशन इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं