राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की छात्रा साधना ने बढ़ाया प्रदेश का मान - Smachar

Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की छात्रा साधना ने बढ़ाया प्रदेश का मान

 राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की छात्रा साधना ने बढ़ाया प्रदेश का मान


रिवालसर : अजय सूर्या /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर की बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा साधना ने महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी (जिला सोलन) में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महाविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।

इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साधना हिमाचल प्रदेश की टीम का हिस्सा रहीं, जिसने क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत परिश्रम के साथ-साथ महाविद्यालय एवं प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

शिविर के दौरान साधना को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं एवं विचारों को जानने-समझने का अवसर मिला, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एनएसएस इकाई ने साधना की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं