कांगड़ा घाटी में रेल सेवाओं की बहाली की उम्मीद, 24 फरवरी को होगा ट्रैक निरीक्षण

कांगड़ा घाटी में रेल सेवाओं की बहाली की उम्मीद, 24 फरवरी को होगा ट्रैक निरीक्षण


नूरपुर : विनय महाजन /

नॉर्दर्न रेलवेदिल्ली के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने विश्वकर्मा को आश्वासन दिया कि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी 24 फरवरी 2026 को पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेल ट्रैक का आरक्षण करेंगे

 नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज उम्मीद जताई है कि मार्च के पहले हफ्ते तक कांगड़ा घाटी पर ट्रेनों की बहाली होने की संभावनाऐ लगने लगी हैl यह जानकारी एक प्रेस विज्ञाप्ति मे आज पीसी विश्वकर्मा ने देते हुए बताया कि फोन वार्ता पर नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी 24 फरवरी 2026 को पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेलवे ट्रैक और सभी रेलवे स्टेशनों की साफ सफाई सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे और फिटनेस रिपोर्ट देने के वाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर नूरपुर क्षेत्र में आए विश्वकर्मा ने बताया कि यदि ट्रैक में कुछ सुधार करने की बात रिपोर्ट में आई तो और समय लग सकता है अन्यथा मार्च के पहले सप्ताह से ट्रेनें चल पड़ेगीlपीसी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पोर्टल से भी उनकी शिकायत को संबोधित किया गया है और प्रधानमंत्री कार्यालय आठ फरवरी को शिकायत पत्र का उत्तर दिया है।पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री को भी पत्र लिखा था और ज्ञापन की कॉपी खुद दिल्ली रेल भवन में दी थी लेकिन रेल मंत्री ने न जवाब दिया न ही उनके कर्मचारी फोन पर कोई उत्तर दियाl

 पीसी विश्वकर्मा ने सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्री ग्रुप का गठन करने का आह्वान भारत सरकार के रेल मंत्रालय से किया है l उन्होंने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि 24 फरवरी 2026 को अपने अपने स्टेशन पर आयुक्त रेलवे सेफ्टी से मिलकर अपनी तकलीफें बताएं और नियमित 12 मासी रेल यातायात सुनिचत करने की वात रखें,और स्टेशनों पर जो सुविधाएं नहीं उनकी मांग भी रखें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर