वायरल वीडियो की वस्तुस्थिति

 वायरल वीडियो की वस्तुस्थिति


शिमला : गायत्री गर्ग /

आज दिनांक 24.02.2026 को चम्याना अस्पताल परिसर के निकट आवारा कुत्ते द्वारा मुंह में मानव टांग (ऑपरेशन से कटी हुई) लिए चलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें पाया गया कि दिनांक 19.02.2026 को श्री अत्र सिंह उम्र 61 वर्ष, निवासी तहसील/जिला मंडी की टांग का ऑपरेशन चम्याना अस्पताल में किया गया था जिसमें अत्तर सिंह की टांग काट दी गई थी तथा उसे लिफाफे में बंद कर स्टोर में रखा गया था । अस्पताल प्रशासन ने मानव अवशेव हस्तांतरण हेतु किसी संस्था को अनुमति दी थी किंतु संस्था का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ, स्टोर में अन्य सामग्री भी रखी रहती है। दिनांक 22.02.2026 की रात्रि को कर्मचारियों द्वारा स्टोर से ट्रॉलियां निकालते समय दरवाजा ताला लगाना भूल गए, केवल बंद किया गया जो हवा से खुल गया होगा, तदोपरांन्त रात्रि में कुत्ता घुसा एवं लिफाफा उठा ले गया। दिनांक 23.02.2026 को स्टोर के पास खाली लिफाफा मिला, प्रशासन ने पाया लिफाफे में टांग नहीं है तथा 24.02.2026 को कुत्ता टांग लिए मुख्य द्वार की ओर जाते देखा गया जिसका वीडियो लोगो ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। मामले में MS चम्याना अस्पताल जाँच कर रहे है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम