नशा तस्करों पर कड़ी नजर, अवैध कब्जों पर भी हो रही कार्रवाई: उपायुक्त

 नशा तस्करों पर कड़ी नजर, अवैध कब्जों पर भी हो रही कार्रवाई: उपायुक्त


धर्मशाला एनआईसी सभागार जिला कांगड़ा में आज राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकाॅर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। नशे की रोकथाम संबंधी इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की। बैठक में नशे के प्रभाव को रोकने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बहुआयामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने नशे के मामलों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई, ताकि सप्लाई चेन तक पहुँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि नशा सप्लायर्स पर सख्ती बरती जा रही है और ऐसे लोगों के अवैध कब्जों पर भी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही सरकारी सेवा में कर्मचारी जोकि नशे की सप्लाई की गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं उनके विरूद्व भी कड़ी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है।  

उपायुक्त ने संवाद प्लेटफाॅर्म की उपयोगिता पर बल देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्कूलों में गठित प्रहरी क्लबों को सक्रिय किया जाए। साथ ही ‘संवाद’ (एस.ए.एम.वी.ए.ए.डी. सिस्टेमैटिक अडोलसेंट मैनेजमेंट एंड वैल्यू एडीशन डायलॉग) कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों के बीच शिक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्कूल अपने परिसरों और आसपास यदि किसी नशा संबंधित गतिविधि का संज्ञान लें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे में जागरूक करने के लिए नियमित वर्कशॉप आयोजित की जाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी पंचायतों में नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी होर्डिंग्स लगाए जाएं, ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोग नशे से होने वाले नुकसान से अवगत हो सकें। साथ ही, उपायुक्त ने कहा कि निजी नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और उनकी कार्यप्रणाली की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) राजेन्द्र जसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक करोल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आरके सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डाॅ. अनुराधा, सहायक आयुक्त एक्साइज रविन्द्र सिंह, सचिव जिला रेडक्रॉस ओम प्रकाश शर्मा, डीपीओ पंचायती राज सचिन ठाकुर, आरपीजीएमसी से डाॅ. पंकज, उप निदेशक शिक्षा कार्यालय से नवदीप ठाकुर और संजय ठाकुर, डिग्री कॉलेज धर्मशाला से रजनीश, शिरा एनजीओ से मोनिका, एमएसटी एनजीओ से अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि और जिले के डीएसपी और बीएमओ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा