कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा का शानदार प्रदर्शन

कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा का शानदार प्रदर्शन


जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों ने कुल्लू में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा के विक्रांत राणा ने जिला मंडी के वीरेंद्र मोदगिल को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। इसी वर्ग में कांगड़ा के गौरव कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में हितेंद्र सैनी उपविजेता रहे, जबकि कुमार गौरव ने तृतीय स्थान हासिल किया।


युगल मुकाबलों में भी कांगड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 35 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में विक्रांत राणा एवं पंकज जसवाल की जोड़ी उपविजेता रही। 40 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में कांगड़ा के कुमार गौरव एवं सोलन के योगेश चौहान की जोड़ी उपविजेता रही।


महिला वर्ग में 50 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की उर्वशी थापा विजेता रहीं। 50 आयु वर्ग के मिश्रित युगल मुकाबले में संदीप ढींगरा एवं उर्वशी थापा की जोड़ी विजेता रही। 45 आयु वर्ग महिला एकल में  रवींद्रनाथ उपविजेता रहीं, जबकि 45 आयु वर्ग के मिश्रित युगल में राकेश स्वामी एवं  रवींद्रनाथ की जोड़ी उपविजेता रही।


इसके अतिरिक्त 45 आयु वर्ग पुरुष युगल मुकाबले में अश्वनी कुमार एवं बलविंदर सिंह राणा की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


संघ के प्रधान सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों — सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, सुमन शर्मा, कर्म चंद राठौर, पवन चौधरी, सुभाष वर्मा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, सतपाल शर्मा, प्रदीप चड्ढा और निपुण — ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता में अभी दो दिन तक 55 से 70 आयु वर्ग के मुकाबले शेष हैं, जिनमें जिला कांगड़ा के चयनित खिलाड़ियों से भी पदक की पूरी उम्मीद है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम