सड़क, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानिया

 सड़क, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: केवल सिंह पठानिया

चड़ी के वार्ड नंबर 2 में विद्युत संचालित हैंड पंप का उद्घाटन


शाहपुर

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में लगभग 3 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंड पंप का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने चड़ी तथा आसपास की पंचायतों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस हैंड पंप के लगने से चड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 2 और 3 के लगभग 150 लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, जल व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वीकृत लाखों रुपये की धनराशि से इस पंचायत में विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय जनता की मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा क्षेत्र के विकास को नई गति दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान हैंड पंप कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को शाॅल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अमित डोगरा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग बलबीत सिंह, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आशीष कुमार, एसडीओ जल शक्ति विभाग रजाक मोहम्मद, पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, सुनीत कुमार, सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान लाल मन, पूर्व जिला परिषद सदस्य कामना चैधरी, करतार चैधरी, पूर्व व्यापार मंडल प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुमित कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय ठाकुर, रंजना थापा, गोरखा समुदाय के प्रधान सुरेश थापा, पूर्व प्रधान सुदेश ठाकुर, मेला कमेटी के प्रधान विजय ठाकुर, महिला मंडल उपाध्यक्ष सरिता सैनी सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा