भारतीय मजदूर संघ इकाई चम्बा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

 भारतीय मजदूर संघ इकाई चम्बा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

भारतीय मजदूर संघ इकाई चम्बा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आज संघ द्वारा उपायुक्त चम्बा के माध्यम से प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया, तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि दिसंबर 2025 में सरकार को एक 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, जिस पर अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। अपनी मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष सरवन कुमार ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के अस्थाई मजदूरों और सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये की सहायता राशि और 24,800 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। साथ ही उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को समय पर भुगतान और स्थाई नीति की मांग भी की। उन्होंने मांग करते हुए कहा मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को भी सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये और 12 महीने का पूर्ण वेतन 26,000 रुपए दिया जाए। वर्ष 2016 के वेतन आयोग का पूरा एरियर और 13% डीए का भुगतान तुरंत किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण और बिजली विभाग में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि हिमाचल परिवहन निगम को सुदृढ़ करने के लिए इसे 'रोडवेज' बनाकर कर्मचारियों का वेतन सीधे ट्रेजरी से देने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए तीन वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। यदि सरकार समय रहते बातचीत के जरिए समाधान नहीं निकालती, तो आगामी समय में होने वाले किसी भी बड़े आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश राणा, सचिव मनजीत सिंह, पवन राणा, केहर सिंह, जगदीश चंद्र, प्रमोद, दिनेश शर्मा, नीलम, ऊषा, कमलेश और रीता देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन