भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त

 भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है, जिसके चलते संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त किया गया है।


जिन पदाधिकारियों को दायित्वों से मुक्त किया गया है उनमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से काहन सिंह, जो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे, गुलावंत सिंह, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, तथा शामशेर सिंह शैल, किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।


भाजपा ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी संगठनात्मक अनुशासन, विचारधारा और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।


यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर द्वारा जारी की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल