वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर बने ग्राम पंचायत डहणू के प्रधान, 217 मतों से दर्ज की शानदार जीत

 वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर बने ग्राम पंचायत डहणू के प्रधान, 217 मतों से दर्ज की शानदार जीत


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत डहणू में हुए पंचायत चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर ने प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र कपूर को 217 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर पंचायत की कमान अपने हाथों में ली।

देवेंद्र ठाकुर इससे पहले पिछले पांच वर्षों तक ग्राम पंचायत डहणू में उपप्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंचायत क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और लोगों से जुड़े रहने का उन्हें चुनाव में भरपूर लाभ मिला।

उनकी जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

देवेंद्र ठाकुर की जीत पर महिला मंडल प्रधान डहणू तामेश्वरी ठाकुर, पूर्व प्रधान ठाकरी देवी, गलमा पंचायत के उपप्रधान गोपाल शर्मा, नव निर्वाचित उपप्रधान मनोज कुमार, रिवालसर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित पार्षद लाभ सिंह ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष कश्मीर राव, सिध्याणी पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान जितेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान इंद्रवीर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, हुकम चंद ठाकुर, लाल सिंह, भगत राम, नेत्र सिंह, चेत राम, घनश्याम, लेखराम, दूनी चंद, नरेश शर्मा, जीवन लाल, बल्ह कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण ठाकुर, बल्ह विधायक इंद्र गांधी, जिला एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, तथा प्रेस क्लब रिवालसर के लक्ष्मी दत्त, सुदर्शन शर्मा, नीरज गुप्ता और अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

देवेंद्र ठाकुर की इस जीत को पंचायत क्षेत्र में जनसमर्थन और विश्वास की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत डहणू विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर