M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

 M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन


Fatehpur Baljeet Thakur



फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर तहसील की ग्राम पंचायत बतराहण की होनहार बेटी प्रिया मनकोटिया ने M.Sc. Agriculture में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित पूरी ग्राम पंचायत और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रिया मनकोटिया ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने न केवल माता-पिता और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

प्रिया की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

बेटियां किसी से कम नहीं। प्रिया मनकोटिया की यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। पूरे बतराहण क्षेत्र को अपनी इस होनहार बेटी पर गर्व है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण