भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के गुर सीखे विद्यार्थियों ने, एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला की टीम ने किया मार्गदर्शन
भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के गुर सीखे विद्यार्थियों ने, एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला की टीम ने किया मार्गदर्शन
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों ने बताई भर्ती प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता
अजय सूर्या रिवालसर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, अंबाला कैंट की टीम ने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के अवसरों और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा का महत्व समझाते हुए वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जेडब्ल्यूओ मनीष कुमार, सीपीएल युवराज चौहान और सीपीएल के.एस. प्रकाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं, चयन प्रक्रिया और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और अनुशासन के बल पर युवा भारतीय वायुसेना में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई और वायुसेना में भर्ती से जुड़े विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कंचन देव राणा और एनसीसी सेकंड ऑफिसर नरेंद्र ठाकुर ने अंबाला से पहुंची टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही करियर चुनने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें