मंडी पुलिस भर्ती: 1,416 अभ्यर्थियों ने आजमाया दमखम, 459 शारीरिक परीक्षण में सफल
मंडी पुलिस भर्ती: 1,416 अभ्यर्थियों ने आजमाया दमखम, 459 शारीरिक परीक्षण में सफल
मंडी, 21 नवंबर: जिला मंडी में पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ जारी है। 20 नवंबर को आयोजित भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 2,000 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1,416 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। इनमें से 1,413 अभ्यर्थियों ने अपना परीक्षण पूरा किया, जबकि चोट या अन्य उचित कारणों से 3 अभ्यर्थियों को आगामी अवसर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
परीक्षण के विभिन्न चरणों में निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले 459 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि 954 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित हुए। अयोग्य होने वालों में सबसे अधिक 491 अभ्यर्थी 100 मीटर दौड़ में बाहर हुए। इसके अलावा हाई जंप में 183, 800/1500 मीटर दौड़ में 177, निर्धारित ऊंचाई में 56, ब्रॉड जंप में 37, पंजीकरण के दौरान 9 तथा पुरुष वर्ग में छाती के मापदंड में 1 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर सका।
पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को नियमों के तहत समान अवसर दिए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें