उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ

 उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे मेले का शुभारंभ


उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होंगे आयोजन
नाहन, 18 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने श्री रेणुकाजी में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री संगड़ाह तथा ददाहू के बस स्टैंड की आधारशिला रखने के उपरांत ददाहू से लाना चेता व ददाहू से पांवटा साहिब के लिए बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से इस मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। इस मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मेला परिसर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड एवं होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आज श्री रेणुकाजी में संबंधित विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं, महाविद्यालय तथा स्कूलों के एनएसएस के छात्रों के साथ विचार विमर्श कर सहयोग का आग्रह किया, ताकि मेला परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ने बताया कि मेले को प्लास्टिक मुक्त घोषित करने के लिए प्राकृतिक पत्तों से बनी पतलों की व्यवस्था भी की गई है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए परशुराम ताल एवं रेणुका झील परिसर में किसी भी प्रकार के व्यापारिक स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएंगी।
उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, ताकि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा, उप-मण्डलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

15 नवंबर को नूरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय मैराथन, 600 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार