सुंदरनगर के धारंडा और मैरामसीत में खेल मैदान निर्माण के लिए चमन राही ने उठाई आवाज
सुंदरनगर के धारंडा और मैरामसीत में खेल मैदान निर्माण के लिए चमन राही ने उठाई आवाज
बीबीएमबी चेयरमैन ईं. मनोज त्रिपाठी से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र, युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मांगी आर्थिक मदद
मंडी : अजय सूर्या /
अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने सुंदरनगर के धारंडा और मैरामसीत में खेल मैदान निर्माण का मामला बीबीएमबी के समक्ष उठाया है। उन्होंने चेयरमैन ईं. मनोज त्रिपाठी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा और खेल सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता मांगी।
राही ने बताया कि दोनों गांवों में मैदान निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। स्कूल परिसरों के आसपास भी उपयुक्त जमीन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के योगदान को देखते हुए बोर्ड को यहां खेल सुविधाएं विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में मददगार होंगे। मैदानों में स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान और किसान जागरूकता शिविर आयोजित होंगे।
राही ने चेयरमैन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने इस मांग पर भी सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।
बीबीएमबी की परियोजनाओं से बड़े निवेश की उम्मीद
प्रकाशित समाचार के अनुसार बीबीएमबी हिमाचल में नई पंप स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजनाएं स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इनकी प्रस्तावित क्षमता 13 हजार मेगावाट और निर्माण पर लगभग 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है। इनसे रोजगार और प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। समाचार में सुंदरनगर की झील के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव और एक वर्ष में नया स्वरूप देने की योजना का भी उल्लेख है।
मांगपत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त मंडी, एसडीएम सुंदरनगर और विशेष सचिव अजय कुमार शर्मा को भेजी गई है। राही ने कहा कि खेल मैदानों का निर्माण युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें