बीटीसी पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा अनन्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दिया परिचय
बीटीसी पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा अनन्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दिया परिचय
( नूरपुर:-विनय महाजन )
प्रदेश के बीटीसी पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा अनन्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अनन्या को नई दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विद्यालय की टीजीटी आर्ट्स अध्यापिका कनुप्रिया एस्कॉर्ट शिक्षक के रूप में उनके साथ रहीं।राष्ट्रीय स्तर पर यह उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को ही इस विशेष अवसर के लिए चुना जाता है। अनन्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की पूर्व विज्ञान अध्यापिका एवं अपनी मार्गदर्शक नीतू सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि नीतू सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्हें इस गौरवपूर्ण अवसर तक पहुंचने में मदद मिली।अनन्या की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने अनन्या को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी अनन्या से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें