मंडी में माय भारत द्वारा किया जा रहा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम,युवाओ से सहभागिता के लिए किया आग्रह
मंडी में माय भारत द्वारा किया जा रहा विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम,युवाओ से सहभागिता के लिए किया आग्रह ,
-कार्यक्रम में युवाओ को बताया जाएगा वोट का महत्व,
-सांसद डॉ सिकंदर कुमार से युवा कर पाएगे खुला संवाद
मंडी : अजय सूर्या /
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित एक राष्ट्रव्यापी भाषण प्रतियोगिता है।वही इस कार्यक्रम का आयोजन 3 नवंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता भाजपा सांसद डॉ सिकंदर कुमार करेंगे । जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने इस कार्यक्रम में मंडी के युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या मे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने इसका मुख्य उद्देश्य देश के 18 से 25 वर्ष के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनके विचारों को शामिल करना है।
भारती मोंगरा ने कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं को वोट के बारे जानकारी दी जाएगी और खुला संवाद वह सांसद से कर पाएगे इसी के साथ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे युवा तीन मिनट में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर भाषण देगे । उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में चलेगी जिसमे जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी उसके उपरांत राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएगे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें