शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: केवल पठानिया
शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: केवल पठानिया शाहपुर(सोनाली संधू):- शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (हाईट) कॉलेज शाहपुर के वार्षिक फेस्ट इंद्रहार के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के विकास में शिक्षा का अहम रोल है तकनीकी शिक्षा मुख्यधारा की शिक्षा के अतिरिक्त युवाओं में व्यवसायिक ज्ञान तथा कौशल को बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार छात्रों को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिया प्रतिबद्ध है ताकि वे औद्योगिक क्षेत्र की मांग के अनुरूप अपने कौशल का विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर हैं उन क्षेत्रों में आवश्यक कौशल विकास के लिए अवसर प्रदान करना जरूरी है। शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निजी संस्थानों का अहम स्थान है और शाहपुर का यह संस्थान पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है और प्रदेश के वि...