हारचकियाँ में पटवारी एवं कानूनगो की पैन डॉन हड़ताल पहुंची सातवें दिन,39 प्रकार की सेवाएं हुई ठप्प

हारचकियाँ में पटवारी एवं कानूनगो की पैन डॉन हड़ताल पहुंची सातवें दिन,39 प्रकार की सेवाएं हुई ठप्प 

शाहपुर समाचार

शाहपुर(हारचकियाँ) जनक पटियाल:-   प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी एवं कानूनगो को राज्य कैडर में डालने के फैसले को लेकर जिला कांगड़ा की उपतहसील हारचकियाँ के अंतर्गत आते पटवारी एवं कानूनगो की पैन डॉन हड़ताल सातवे दिन में प्रवेश कर चुकी है।आपको बता दें कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले पटवारी- कानूनगो को स्टेट कैडर में तब्दील करने की फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

पटवार कानूनगो संघ हारचकियाँ इकाई प्रधान अशोक कुमार का कहना है कि इस फैसले के मुताबिक पटवारी और कानूनगो को जिला से बाहर राज्य में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। जबकि इससे पहले जिला कैडर में जिला से बाहर ट्रांसफर करने का प्रावधान नहीं था। इनके भर्ती एवं पदोन्नति नियम भी जिला कैडर के हैं। इसी वजह से पटवारी कानूनगो स्टेट कैडर का विरोध कर रहे हैं। 

इनका कहना है कि स्टेट कैडर बनने से उनकी प्रमोशन भी प्रभावित होगी। वहीं पटवारी और कानूनगो के सामूहिक पैन डॉन हड़ताल पर जाने से राजस्व विभाग के माध्यम से मिलने वाली 39 प्रकार की सेवाएं ठप्प हो चुकी है । 

लोगों को रजिस्ट्री, डिमार्केशन, इंतकाल, तकसीम, गिरदावरी और बैंक की केसीसी रिपोर्ट के अलावा विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं नहीं मिल पाएगी। बहरहाल हारचक्कियां में भी कानूनगो- पटवारी महासंघ ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। 

इस मौके पर पटवार कानूनगो संघ हारचकियाँ इकाई प्रधान अशोक कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर