ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी शिक्षा विभाग में करीब 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।


अनामिका चौधरी की शिक्षा विभाग में पहली नियुक्ति वर्ष 1990 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चम्बा में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1994 में उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में सेवाएं दीं। तबादले के बाद वर्ष 2018 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खन्नी, वर्ष 2020 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मकड़ाहन में मुख्याध्यापक के पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2023 में उन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद तबादला होने पर वर्ष 2024 में उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला, जहां करीब दो वर्षों तक सेवाएं देने के बाद आज सेवानिवृत्त हुईं।

सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने पंजाबी भांगड़ा, हिमाचली नाटी तथा पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरिन्द्र कुमार द्वारा अनामिका चौधरी को हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता सतपाल गौतम ने किया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए 5100 रुपये की राशि प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा तथा सभी ने अनामिका चौधरी के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि अनामिका चौधरी का परिवार भी शिक्षा विभाग से जुड़ा रहा है। उनके पति सुरिन्द्र कुमार भी प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सास भी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुई हैं, जबकि उनके ससुर स्वर्गीय रमेश कुमार ने भी शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी थीं।

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच