घुलेई के समीप बड़ा हादसा टला, सड़क से नीचे लटकी निजी बस

 घुलेई के समीप बड़ा हादसा टला, सड़क से नीचे लटकी निजी बस


चंबा/चुराह : जितेन्द्र खन्ना /

चुराह उपमंडल के बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर घुलेई के समीप एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे लटक गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस बैरागढ़ से अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इसी दौरान घुलेई के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते बस सड़क से नीचे उतर गई। बस के सड़क किनारे लटकते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों की मदद के लिए आगे आए।


स्थानीय लोगों के अनुसार यदि बस सड़क से और नीचे खाई की ओर चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते स्थिति संभल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं