पर्यटन गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं का बनाया जाए सहकारी संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित
पर्यटन गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं का बनाया जाए सहकारी संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता
चम्बा,
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की अध्यक्षता में आज जिला सहकारी सभाएं कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
मुकेश रेपस्वाल ने जिला में सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विशेषकर युवा वर्ग को इससे जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर बल दिया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि साहसिक पर्यटन( एडवेंचर टूरिज्म) की विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित युवाओं एवं संबंधित लोगों को सहकारी संस्था के रूप में संगठित किया जाए, ताकि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी सेवाओं को भी व्यवस्थित एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया जा सके।
उपायुक्त ने कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन एवं पर्यटन सहित स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को सहकारी समितियों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को इनके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक पंजीक सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह ने बताया कि जिला में सहकारिता का विस्तार 158 पंचायतों तक हो चुका है तथा 175 सहकारी समितियां गठित हैं। 31 पैक्स उर्वरक विक्रेता के रूप में कार्य कर रही हैं। इसी तरह 129 सहकारी समितियों ने साझा सेवा केंद्र के लिए आवेदन किया है, जबकि 84 समितियां मंच पर शामिल हो चुकी हैं।
बैठक में उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उपनिदेशक पशुपालन राकेश भंगालिया, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण, ज़िला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें