प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्यों की निविदा प्रक्रिया में लाएं तेजी : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

 प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्यों की निविदा प्रक्रिया में लाएं तेजी : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल



15 अक्तूबर तक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

चम्बा, 25 अगस्त।

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने लोक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित सभी विकासात्मक कार्यों की निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा सके।
उपायुक्त आज प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय बहुल क्षेत्रों में चार विकासात्मक कार्य किए जाना प्रस्तावित हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भंजराडू, इनडोर स्टेडियम तीसा तथा इनडोर स्टेडियम भंजराडू शामिल हैं।
उपायुक्त ने संबंधित उपमंडलाधिकारियों, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला कल्याण अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रगति पर नियमित निगरानी रखें तथा सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व सभी प्रस्तावित उपकरणों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का प्राक्कलन तैयार करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य पूर्ण होने के बाद किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विकासात्मक कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए।
जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि योजना के तहत किए जाने वाले सभी विकासात्मक कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित उपमंडलाधिकारी सलूणी तथा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन