नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

 नशे के खिलाफ रिवालसर कॉलेज में गूंजी शपथ, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प



अजय सूर्या रिवालसर,। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में शनिवार को नशा मुक्ति एवं नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “नशा मुक्ति शपथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने नशे का सेवन न करने, परिवार एवं साथियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक सोच विकसित करना और नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक संकल्प को मजबू त करना रहा।

यह जानकारी एंटी-ड्रग कमेटी, राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के संयोजक प्रो. मेहर चंद ने दी।

फोटो कैप्शन - नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण करते रिवालसर कॉलेज में छात्र एवं शिक्षक

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम