भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी

 भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी


(नूरपुर:-विनय महाजन)

 इस दौरान भगवान  बृजराज स्वामी मंदिर को आकर्षक लाइट्स लगा कर सजाया गया है और रात को रंग बिरंगी रोशनियों से मंदिर का दृष्य मनमोहक लगता है।श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में  इस वार  आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी मेले को लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। इस अवसर पर भगवान  श्री बृजराज राज स्वामी मंदिर की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों  ने बताया कि भगवान  श्री बृजराज स्वामी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा  और  कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है और कमेटी के सभी सदस्य पिछले 15 दिनों से तैयारियों में लगे है। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को जन्माष्टमी के दिन प्रातः चार बजे प्रभात फेरी होगी और सुबह छः बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे जिसके बाद श्रदालु मन्दिर में दर्शन करेंगे जोकि रात के दस बजे तक जारी रहेंगे। रात दस बजे से बारह बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और रात बारह बजे मंदिर के कपाट फिर खुलेंगे व आरती होगी तथा उसके बाद श्रदालु फिर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी जो इस कमेटी के अध्यक्ष है अरुण शर्मा ने बताया कि राजस्थान पर मनाया जाने वाला दो दिवसीय जन्माष्टमी पर्व पर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं  यातायात को  सचारु  बनाने के लिए भी पुलिस विभाग को विधायक दी गई है l उन्होंने जनता से अपील की है कि इस मामले में जनता भी सहयोग करेंl इस अवसर पर कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय जन्माष्टमी का पर्व बड़े हरसोलश के साथ मनाया जाएगा और मंदिर कमेटी के हर सदस्य द्वारा मंदिर की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी स्वच्छता अभियान पर भी कमेटी के  सदस्य सजग रहेंगेl भगवान के दर्शन के लिए कमेटी के सदस्य दो दिन विधिवत रूप से अपनी ड्यूटी निभाएंगे l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच